ओणम/थिरुवोणम 2024

15 रविवार सितंबर 2024

पर्व का महत्व (About Festival)

ओणम (थिरुवोणम) केरल का सबसे बड़ा और पारंपरिक फसल उत्सव है। यह पर्व राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है। इस अवसर पर घरों को सुंदर फूलों की रंगोली (पूक्कलम) से सजाया जाता है और पारंपरिक ओणम साध्या का आनंद लिया जाता है।

ओणम/थिरुवोणम

पूजा विधि (Pooja Vidhi)

1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पारंपरिक वस्त्र पहनें।
2. घर के आंगन में फूलों से सुंदर पूक्कलम (रंगोली) बनाएं।
3. भगवान वामन और राजा महाबली की मिट्टी की मूर्तियाँ स्थापित कर उनकी पूजा करें।
4. परिवार और मित्रों के साथ भव्य 'ओणम साध्या' (पारंपरिक भोज) का आनंद लें।