नरक चतुर्दशी 2023
12 रविवार नवंबर 2023
पर्व का महत्व (About Festival)
नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक असुर का वध कर 16,100 कन्याओं को मुक्त कराया था। यह दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा और दीपदान के लिए विशेष है।
पूजा विधि (Pooja Vidhi)
1. प्रातः सूर्योदय से पूर्व उठकर शरीर पर उबटन (तिल का तेल और औषधियां) लगाएं और स्नान (अभ्यंग स्नान) करें।
2. स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
3. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा की ओर मुख कर एक दीपक (यम दीप) जलाएं।
4. घर के चारों ओर और नाली के पास भी दीप जलाकर रोशनी करें।