नाग पंचमी 2024
9 शुक्रवार अगस्त 2024
पर्व का महत्व (About Festival)
नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है।
पूजा विधि (Pooja Vidhi)
1. प्रातः काल स्नान के बाद नाग देवता का चित्र या मूर्ति स्थापित करें।
2. नाग देवता को दूध, धान का लावा, फूल और चंदन अर्पित करें।
3. नाग देवता की आरती करें और परिवार की सुरक्षा की प्रार्थना करें।
4. इस दिन जमीन की खुदाई या हल चलाना वर्जित माना जाता है।