होली 2024
25 सोमवार मार्च 2024
पर्व का महत्व (About Festival)
होली रंगों और उमंगों का त्योहार है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगवाली होली (धुलेंडी) मनाई जाती है। यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
पूजा विधि (Pooja Vidhi)
1. होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा करें और उसमें गेंहूं की बालियां और नारियल अर्पित करें।
2. अगले दिन सुबह देवताओं को गुलाल अर्पित करें।
3. बड़ों के पैरों पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लें।
4. परिवार और मित्रों के साथ रंग और गुलाल खेलें और पारंपरिक पकवान (गुझिया) खाएं।