छठ पूजा 2023

19 रविवार नवंबर 2023

पर्व का महत्व (About Festival)

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का महापर्व है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में महिलाएं अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

छठ पूजा

पूजा विधि (Pooja Vidhi)

1. नहाय-खाय से व्रत की शुरुआत होती है, जिसमें सात्विक भोजन किया जाता है।
2. खरना के दिन शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत प्रारंभ होता है।
3. तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है।
4. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।